शेर-ओ-शायरी

  << Previous  अर्श मालिस्यानी (Arsh Malsiyani)  Next >>

जिन्दगी कशमकशे-इश्क के आगाज का नाम,
मौत अंजाम है इसी दर्द के अफसाने का।

 1.
कशमकश - (i) खींचातानी, आपाधापी (ii) असमंजस, संकोच, दुविधा, पसोपेश (iii) संघर्ष, लड़ाई (iv) दौड़-धूप 2. आगाज - आरम्भ, शुरूआत
 

*****


 जिस गम से दिल को राहत हो,  उस गम का मुदावा क्या मानी?
 जब   फितरत   तूफानी ठहरी,  साहिल की तमन्ना क्या मानी?



 1.
मुदावा - दवा, इलाज 2. फितरत - आदत, स्वभाव 3. साहिल - किनारा, तट

*****

 तसन्नो की फुसूंकारी का कुछ ऐसा असर देखा,
 
कि यह दुनिया मुझे दुनियानुमां मालूम होती हैं।

 1.
तसन्नो- (i) बनावट, कृत्रिमता (ii) दिखावा, जाहिरदारी (iii) चापलूसी, चाटुकारिता 2. फुसूंकारी - जादूगरी, माया, तिलिस्म
 

*****


 
न आने दिया राह पर रहबरों ने,
 
किये लाख मंजिल ने हमको इशारे।
 

*****

                                   << Previous  1 - 2 - 3 - 4 - 5 - 6  Next >>