शेर-ओ-शायरी

दाग देहलवी (Daagh Dehlvi)  Next >>

अजल को दोष दें, तकदीर को रोयें, मुझे कोसें
मेरे कातिल का चर्चा क्यों है मेरे सोगवारों में।

1.
अजल - मृत्यु 2.सोगवारों - शोक करने वालों
 

*****


अब उतर आये हैं वह तारीफ पर,
हम जो आदी हो गये दुश्नाम के।
 

*****

आशिकी से मिलेगा ऐ जाहिद,
बंदगी से खुदा नहीं मिलता।

1.
जाहिद - संयमी, विषय-विरक्त, संयम-नियम और जप-तप करने वाला व्यक्ति 2.बंदगी - पूजा, इबादत

 

*****

इतनी भी अच्छी नहीं बेकरारी,
अब आप से उन्स कम करेंगे।

1.
बेकरारी - व्याकुलता, बेचैनी, घबराहट 2. उन्स - लगाव, मुहब्बत, प्रेम
 

*****

 

                                               1 - 2 - 3  Next >>